मकान में धमाका, महिला घायल
एटा, अलीगंज : मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्राम ढिबइया निवासी सुरजीत कुमार की 42 वर्षीय पत्नी घरेलू
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jan 2018 06:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2018 06:58 PM (IST)
एटा, अलीगंज : मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्राम ढिबइया निवासी सुरजीत कुमार की 42 वर्षीय पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थीं। तभी अचानक घर में रखे विस्फोटक पदार्थ में धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि कमरे पर रखी सीमेंट की चादर उड़ गईं। धमाके में सुमन घायल हो गई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही खेतों पर काम कर रहे परिजन घर पहुंच गए। घायल सुमन को परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत ¨चताजनक देखते हुए उन्हें सैफई रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि सुरजीत के मकान में हुए धमाके के संबंध में घायल सुमन के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें