Move to Jagran APP

जनजागरूकता से सफल बनाएं पोलियो अभियान

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 19 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसकी जागरूक

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:06 AM (IST)
जनजागरूकता से सफल बनाएं पोलियो अभियान

एटा, जागरण संवाददाता: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 19 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसकी जागरूकता के लिए शुक्रवार को शहर में जनजागरण रैली निकाली गई।

loksabha election banner

कलक्ट्रेट पर रैली का उद्घाटन डीएम सुखलाल भारती ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। रैली का भी यही प्रमुख उद्देश्य है। अभियान को सफल बनाने में राशन डीलर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम आदि सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का पूरा सहयोग लिया जाए। पिछले चरण में दवा पीने से छूटे बच्चों पर इस अभियान में विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। मलिन बस्तियों, ईंट भटटों आदि पर बच्चों को पोलियो खुराक जरूर पिलाई जाए। माइक्रोप्लान का पूरी तरह क्रियान्वयन होना चाहिए। अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सुपरवाइजर पोलियो चक्र की समीक्षा भी की करें। साथ ही बूथों का भ्रमण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व केशव कुमार, डॉ. नकुल राना, श्योराज सिंह, रविश सक्सेना, सुधीर सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक, कर्मचारी, स्काउट गाइड शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.