Move to Jagran APP

बिना नोटिस हटाए 29 कर्मचारी, विरोध

शहर स्थित एक दूध प्रोसेसिग कंपनी ने 29 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दि

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:09 AM (IST)
बिना नोटिस हटाए 29 कर्मचारी, विरोध
बिना नोटिस हटाए 29 कर्मचारी, विरोध

एटा, जागरण संवाददाता: शहर स्थित एक दूध प्रोसेसिग कंपनी ने 29 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करने और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर कलक्ट्रेट में अधिकारियों के सामने बातचीत चलती रही, जो बेनतीजा रही।

loksabha election banner

मामला शहर के कासगंज रोड स्थित अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. का है। यहां ठेका व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे 29 टेक्नीशियन और ऑपरेटर्स को कंपनी ने हटा दिया। इसे लेकर शुक्रवार को प्लांट पर विरोध प्रदर्शन हुआ। मामला अधिकारियों की जानकारी में पहुंचा। इसे सुलझाने के लिए कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को कलक्ट्रेट बुलाया गया। अलीगढ़ से उपश्रमायुक्त राजेश कुमार को भी बुला लिया गया। एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी। अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. संविदा कर्मचारी यूनियन के जिला मंत्री कमलेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी लगातार 17 साल से काम कर रहे हैं। कंपनी ने बिना कोई कारण बताए और नोटिस दिए बिना काम पर आने से मना कर दिया है। उन्होंने मांग रखी कि सभी कर्मचारियों को वापस काम पर बुलाया जाए। इस पर कंपनी के लीगल एडवाइजर प्रकाश जोशी ने तमाम व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए मना कर दिया। यूनियन की ओर से मांग रखी गई कि कई कर्मचारी सेवा की अंतिम अवस्था में हैं। 55-56 वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को शेष पूरा वेतन दिया जाए। जिनकी सेवा अवधि अधिक रह गई है, उनको आधी अवधि का भुगतान किया जाए। ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी प्लांट के गेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे। उपश्रमायुक्त ने मामले के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को सोमवार को अलीगढ़ बुलाया। बाद में यूनियन के पदाधिकारी सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड के पास गए। इस पर विधायक सभी को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम से कर्मचारियों को न्याय दिए जाने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.