मुस्लिम न डरें, नागरिकता कानून से कोई खतरा नहीं
भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि
एटा, जागरण संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी भी भारतीय मुस्लिम को खतरा नहीं हैं। मुस्लिम अपने अंदर यह भ्रम न पालें कि उन्हें देश से निकाला जाएगा। जो मुस्लिम भारत में रहते हैं वे भारतीय हैं और उनकी पहचान हिदुस्तान से है। सीएए तो सिर्फ अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आने वाले ऐसे अल्पसंख्यकों के लिए है, जिन्हें वहां से भगाया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में मानवीय ²ष्टिकोण से सोचें तो महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है। धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश पाकिस्तान में तमाम अल्पसंख्यक झेल रहे हैं, ऐसे परिवारों को भारत में अगर शरण दी जा रही है तो इसमें बुराई की बात क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्ष क्यों दुष्प्रचार कर रहा है, जबकि कांग्रेस के ही पूर्व की सरकारों में रहे कई मंत्री सदन में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को शरण देने की बात कह चुके हैं। मुस्लिम वर्ग का भी एक बड़ा तबका आज सच्चाई समझ चुका है, इसीलिए अब विरोध प्रदर्शन बंद हो गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एडवोकेट, मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, अग्रिम जैन, ई. सतेंद्र सिंह राठौर, सुशील गुप्ता, विनीत भारद्वाज, निधौली कलां चेयरमैन देवेंद्र लोधी, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।