Move to Jagran APP

फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव

अलीगंज और अवागढ़ क्षेत्र में दो महिलाओं के शव शुक्रवार रात घर में फंदे पर लटके मिले हैं। एक महिला के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद के ग्राम गदनपुर-देवराजपुर निवासी जय सिंह ने बताया कि शादी के बाद ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मांग पूरी न होने पर मुकेश ने अपने तीन अन्य परिजनों की मदद से बेटी की हत्या कर दी। अवागढ़ के ग्राम राना में पति प्रमोद कुमार से विवाद होने पर 32 वर्षीय पत्नी राजकुमारी ने गले में फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीखपुकार मच गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:24 AM (IST)
फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव
फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव

एटा, जासं। अलीगंज और अवागढ़ क्षेत्र में दो महिलाओं के शव शुक्रवार रात घर में फंदे पर लटके मिले हैं। एक महिला के पिता ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है।

loksabha election banner

शुक्रवार रात फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गदनपुर-देवराजपुर निवासी जय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 28 वर्षीय बेटी सूबी की शादी 7 वर्ष पूर्व ग्राम मिलकिया निवासी मुकेश कुमार के साथ की थी। शादी के दौरान बेटी के ससुरालीजनों की दहेज की कोई मांग नहीं थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात मुकेश ने अपने तीन अन्य परिजनों की मदद से बेटी की फंदा लगाकर हत्या कर दी।

दूसरी ओर अवागढ़ के ग्राम राना में शुक्रवार रात पति प्रमोद कुमार से विवाद होने पर 32 वर्षीय पत्नी राजकुमारी ने गले में फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीखपुकार मचा दी। मौके पर पहुंचे समीपवर्ती लोगों की मदद से जब तक राजकुमारी को फंदे से नीचे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला द्वारा फंदा लगाकर खुदकशी करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के ससुरालीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अवागढ़ के इंस्पेक्टर सुभाषचंद्र ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला खुदकशी का है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.