जमीन के विवाद में हमला, सात घायल
जासं एटा जैथरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर सात क
जासं, एटा: जैथरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर सात को घायल कर दिया। इसके अलावा मारपीट की अन्य घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है।
रविवार शाम ग्राम लहचौरा निवासी बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शेर सिंह से उसका जमीन का विवाद चला आ रहा है। आरोप हे कि इसी विवाद को लेकर शेर सिंह ने अपने आठ अन्य स्वजनों की मदद से लाठी-डंडों से हमला कर उसकी पत्नी हेमा देवी, बहन लक्ष्मी, मां फूलश्री तथा परिवार की ही अनीता देवी, सुनीता, कु. जोनी और सीमा को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि बलवीर सिंह द्वारा रविवार को देर से दी तहरीर पर हमले की रिपोर्ट शेर सिंह समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। वहीं राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम लुहारीगवी निवासी इंतजार खान ने मुहम्मद सफी समेत दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।