दो महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
जासं एटा अलीगंज और सकरौली क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध कर
जासं, एटा : अलीगंज और सकरौली क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट भी की। एक पीड़िता ने सीने पर तमंचा रख जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
गुरुवार शाम अलीगंज क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 3 जून को वह घर पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी गांव का ही हरिओम उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपित द्वारा मारपीट ही नहीं की गई बल्कि उसके सीने पर तमंचा रख जान से मारने की धमकी दी। चीख-पुकार मचाने पर स्वजनों के पहुंचते ही आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं सकरौली क्षेत्र की पीड़िता ने गांव के ही रिकू पर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसओ सकरौली कृतपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला रिकू के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।