भाजपा सरकार करा रही घोटाले दर घोटाले
जागरण संवाददाता, एटा: लोगों के धन की चौकीदार बता सत्ता में आई भाजपा सरकार में आए दिन हज
जागरण संवाददाता, एटा: लोगों के धन की चौकीदार बता सत्ता में आई भाजपा सरकार में आए दिन हजारों करोड़ के घोटाले दर घोटाले होते जा रहे है। पार्टी की शह पर सभी आरोपी देश छोड़कर विदेश भाग जाते है। इन घोटालों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार के मुखिया जनता को गुमराह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी प्रकाश प्रधान का। वह मंगलवार को शहर के कलक्ट्रेट धरना स्थल पर आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे। जिसमें पीएनबी घोटाले का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध कर ज्ञापन सौंपा।
धरने में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब से भाजपा केंद्र सरकार में सत्तासीन हुई है, तब से देश में घोटालों की बाढ़ आ गई है। जिलाध्यक्ष चोब ¨सह धनगर ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान खरीद में हुए घोटाले पर जवाब मांगा तो प्रधानमंत्री उसे लगातार टाल रहे है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर ¨सह यादव ने बताया कि अब जनता के सामने भाजपा का सारा काला चिट्ठा आ चुका है।
धरने में पीसीसी सदस्य अरुण दीक्षित, दुर्गा भारती, राकेश कश्यप, अनिल सोलंकी, एकेश लोधी, शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, रामकुमार सक्सेना, डा. शीलेंद्र गौड, सुरेंद्र कश्यप आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामप्रकाश गुप्ता, राकेश यादव, मिथिलेश शर्मा, अजीज फारुखी, शमीउद्दीन, चंद्रप्रभा यादव, पीजी गुप्ता, महेश गिरि, डा. इब्राहीम, पूरन ¨सह, जय ¨सह, प्रेमवीर ¨सह, पप्पू यादव, राजू यादव, नीरज यादव, प्रवीन यादव समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।