महंगाई पर भड़के कांग्रेसी, केंद्र सरकार का फूंका पुतला
पेट्रोल-डीजल और रसोईगैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद रोडवेज बसों के किराए में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महंगाई से त्रस्त प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने जीटी रोड पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान वे भाजपा शासन में महंगी हो रहीं खाद्य वस्तुओं को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
एटा, जागरण संवाददाता: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बाद रोडवेज बसों के किराए में की गई बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जीटी रोड पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
शहर के धानमील गली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने बैठक की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है। जनता पर ऐसे कानून थोपे जा रहे हैं, जिनसे आम जनता का सुख चैन छिन गया है। नोटबंदी के बाद से लगातार चौतरफा बढ़ी महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। सब्जियां, प्याज और अनाज पहले ही महंगे हैं। रसोई गैस की कीमतों में और वृद्धि करके सरकार ने महिलाओं की रसोई से लेकर पूरे घर का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया है। कांग्रेस नेता अनिल सोलंकी ने कहा कि रेल और बसों में सफर भी अब मुश्किल हो गया है। साधारण लोग बसों से सफर तो कर ही नही पा रहे। पूर्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश राजपूत ने कहा कि जनता अब भाजपा की नीयत को समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जबाव देगी।
इस दौरान जयकिशोर लोधी, अमित यादव, दीपक वशिष्ठ, राजीव दीक्षित, दीवेश लोधी, धर्मेद्र शाक्य, अवधेश शर्मा, मनोहर लाल वर्मा को कांग्रेसियों ने सदस्यता ग्रहण कराई। पुतला दहन करने वालों में संतोष गुप्ता, तसब्बुर खान, प्रमोद महाजन, दिनेश यादव, गगन कुमार, अरविद्र कुमार, महेंद्रपाल सिंह राजपूत, नीलिमाराज, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार, रेखा, नीरज यादव आदि कांग्रेसी मौजूद थे।