Move to Jagran APP

भारत छोड़ो आंदोलन से जनता में आई थी चेतना

जागरण संवाददाता, कासगंज: अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की जनता में चेतना का संचार क

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 11:09 PM (IST)
भारत छोड़ो आंदोलन से जनता में आई थी चेतना
भारत छोड़ो आंदोलन से जनता में आई थी चेतना

जागरण संवाददाता, कासगंज: अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की जनता में चेतना का संचार कर दिया था। देश का हर नागरिक गोरों के जुल्म के खिलाफ खड़ा हो गया था तथा उसकी सत्ता को उखाड़ने की जुगत में जुट गया था। आंदोलन से नागरिकों में अपूर्व जागृति का संचार हुआ था।

loksabha election banner

यह बात कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कही। वह बुधवार को सोरों गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन की 75 वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी के नेतृत्व में शुरु इस आंदोलन से अंग्रेज सरकार के पैर हिल गए, उसे भारत में और राज चलाना मुश्किल दिखने लगा।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजवीर राणा ने कहा कि तमाम बंदिशों और कठिनाइयों के बाद भी गुजरात से पार्टी का चुनाव जीतना भाजपा के पतन की शुरूआत ही है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर वरिष्ठ पार्टीजन सत्यप्रकाश गुप्ता, सुशील शर्मा, राजकपूर वाल्मीकि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य श्याम मंगल, रजनेश उपाध्याय, श्यामबाबू सक्सेना, चमन कुरैशी, चमन , इरशाद खान, अब्दुल समद, महेंद्र पाल सिंह वर्मा, इंद्रपाल सिंह लोधी, शब्बन मियां, मुकेश गहलौत, झम्मन सिंह, नंदकिशोर जाटव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.