Move to Jagran APP

अवतरित हुए प्रभु यीशु, गिरिजाघरों में रौनक

घरों में सजाए गए क्रिसमस ट्री सांता बने आकर्षण का केंद्र मैगांव और सेंट फ्रांसिस चर्च में होंगे मुख्य कार्यक्रम

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 05:35 AM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 05:35 AM (IST)
अवतरित हुए प्रभु यीशु, गिरिजाघरों में रौनक
अवतरित हुए प्रभु यीशु, गिरिजाघरों में रौनक

जासं, एटा: क्रिसमस का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। रात 12 बजे प्रभु यीशु अवतरित हुए। इस दौरान कैरोल गाया गया तथा गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं भी हुईं। क्रिसमस के लिए सभी गिरिजाघरों में सजावट की गई है और वहां रौनक दिखाई दे रही है। कैरोल का दौर चल रहा है, मैरी क्रिसमस की भी धूम है। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मतिथि मनाने के लिए खूब तैयारी की है। बच्चों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

मैगांव मैमोरियल चर्च में व्यापक तैयारियों के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। यहां मुख्य कार्यक्रम होगा। दिन में प्रार्थना सभा होगी तथा कैरोल भी गाया जाएगा। इसी तरह सेंट फ्रांसिस चर्च में भी प्रार्थना सभा होगी, वहां आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाया गया है। बाजार से क्रिसमस ट्री, झालरें, सांता क्लाज की ड्रेस, ग्रीटिग कार्ड, गिफ्टस आदि खूब खरीदे गए हैं। शनिवार को अलग ही रौनक दिन में दिखाई देगी। मसीह समाज के लोगों ने चाकलेट, क्रीम और फलों समेत अलग-अलग फ्लेवर वाले केक के लिए आर्डर बुक करा दिए हैं। बाजार में 50 से लेकर एक हजार तक के क्रिसमस ट्री और पाइन ट्री लोगों ने खरीदे हैं। सांता फेस और सांता ड्रेस की भी खूब खरीदारी हुई है। साथ ही लोग घर की सजावट के लिए रंग-बिरंगी झालरें, कलर पेपर, जिगल बेल, बैलून से की है। जिगल बेल व बाल, सांता एयर, स्नो मैन भी उपलब्ध हैं। उपहार में देने के लिए जीसस का फोटो फ्रेम, जीसस व मरियम की तस्वीरें मिल रही हैं। यीशु के जन्म नाटक संग सांता ने बांटे उपहार

-क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर शहर के जीटी रोड स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभकामना दीं। विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित नाटक मंचन किया। वही सांता क्लाज ने उपहार वितरित किए। क्रिसमस डांस, झांकियां तथा विद्यार्थियों ने गीतों के जरिए शांति का संदेश दिया। बीपीएस ग्रुप आफ एजुकेशन के चेयरमैन डा अशोक कुमार, डायरेक्टर डा. सत्येंद्र सिंह, वाइस प्रिसिपल बृजेश यादव के अलावा शिक्षिका अमीषा मिश्रा, अपर्णा, संजू, रजनी, सोनल, अखिल, अजय कुमार, नेल्सन, विशाल आदि मौजूद रहे। प्रभु यीशु शांति के प्रतीक

-फादर जगत सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु शांति के प्रतीक हैं, उन्होंने हमेशा अहिसा का मार्ग अपनाकर दुनिया को शांति और एकता का संदेश दिया। हम सब उनके ऋणी हैं। क्रिसमस पर्व का हम पूरे साल इंतजार करते हैं, इस बार भी पूरे उल्लास और उत्साह के साथ पर्व मना रहे हैं।

- स्तुति मैरी क्रिसमस बोलकर सबको बधाई देंगे और यीशु से प्रार्थना करेंगे कि दुनिया को बीमारी से बचाएं।

- संजना प्रभु यीशु सबकी सेहत, दुनिया में शांति का ख्याल रखेंगे। मेरी ओर से सबको मैरी क्रिसमस।

- एंजलीना इस बार हमने क्रिसमस पर्व मनाने के लिए खूब सारी तैयारियां की हैं, त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं।

- इतिशा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.