Move to Jagran APP

कासगंज में रेलकर्मियों का पिटाई के विरोध में रेल चक्का जाम

कासगंज में आज रेल कर्मियों की पिटाई के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के बाद मथुरा, बरेली व कानपुर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Jun 2017 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 06:10 PM (IST)
कासगंज में रेलकर्मियों का पिटाई के विरोध में रेल चक्का जाम
कासगंज में रेलकर्मियों का पिटाई के विरोध में रेल चक्का जाम

कासगंज (जेएनएन)। एटा में आज रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों के खराब व्यवहार तथा पिटाई करने के विरोध में रेल कर्मी एकजुट हो गए हैं। इन सभी ने रेल चक्का जाम कर दिया है। जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। ट्रेन जगह-जगह पर रोक दी गई हैं। कासगंज रेलवे स्टेशन छावनी में बदल गया है। यहां पर करीब चार घंटे से रेल यातायात बंद है। यात्री भी भड़क रहे हैं।

loksabha election banner

कासगंज में आज रेल कर्मियों की पिटाई के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के बाद मथुरा, बरेली व कानपुर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन फिलहाल बंद हैं। रेल कर्मी ट्रैक पर एकत्र हैं। जिसके कारण कई गाडिय़ां जगह जगह रुकी हैं। 

लोको पायलट प्रेम प्रभाकर और पायलट आर के त्रिपाठी  की पिटाई के बाद पायलटों ने ट्रैफिक कंट्रोलर को डीजल लॉबी में बंद किया। जिसके कारण कनेक्टिविटी फेल है। इसके बाद रेल कर्मियों ने आरपीएफ थाने पर पथराव भी किया। 

देखें तस्वीरें : कासगंज में रेल कर्मियों के बवाल से ट्रेन संचालन प्रभावित

आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आरके मीना ने पिटाई करने के आरोपी आरपीएफ जवान विक्रम सिंह और शिवकुमार को निलंबित कर दिया है। इधर रेल कर्मचारियों के चक्का जाम करने के कारण यात्री परेशान है। कई बीमार यात्रियों की हालत बिगड़ रही है।

आरपीएफ,जीआरपीऔर सिविल पुलिस ने डीजल लॉबी का ताला तोडऩे की कोशिश की जिससे गाडिय़ों का संचालन शुरू हो सके लेकिन रेल कर्मी भड़क गए। इनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। रेल कर्मियों ने आरोपी जवानों को बर्खास्त करने की मांग की है,जबकि आरोपियों के खिलाफ पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। 

डीएम-एसपी भी पहुंचे

कासगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों की पिटाई की सूचना पर डीएम के साथ एसपी भी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। यहां पर ट्रेनों का संचालन बाधित होने से परेशान यात्रियों ने भी डीएम व एसपी से रेलवे के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही सभी रेल यात्रियों ने आक्रोश व्यक्त किया। बरेली से आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट भी कासगंज पहुंचे। वह भी आक्रोशित रेल कर्मियो को समझाने में जुटे। इसके बाद भी अभी बरेली, कासगंज, कानपुर और मथुरा ट्रैक पर रेल संचालन शुरू नहीं हो सका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.