बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि की चहुंओर रही गूंज
शनिवार को शहर में भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव त्रिविधि पावन महापर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। तथागत के शांति और अहिसा के संदेशों से समूचा जिला गूंज उठा। चहुंओर बुद्धं शरणं गच्छामि धम्मं शरणं गच्छामि की गूंज रही। अनुयाइयों ने धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली और सभाएं की।
एटा, जासं। शनिवार को शहर में भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव त्रिविधि पावन महापर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। तथागत के शांति और अहिसा के संदेशों से समूचा जिला गूंज उठा। चहुंओर बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि की गूंज रही। अनुयाइयों ने धूमधाम से शोभायात्राएं निकाली और सभाएं की।
शहर में भारतीय बौद्ध महासभा, बहुजन स्वाभिमान सुरक्षा संरक्षण संगठन, अखिल भारतीय शाक्य महासभा आदि संस्थाओं ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना करने के बाद शोभायात्राएं निकाली। जिसमें रथों पर भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं की झांकियां अपनी अलौकिक छाप छोड़ रही थी। वहीं धम्म ध्वज लिए महिला-पुरुष चहुंओर बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरण गच्छामि का संदेश दे रहे थे। शोभायात्राओं में रथ पर सवार बाबा साहब आम्बेडकर की मूर्ति सामाजिक समरसता का संदेश दे रही थी। बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित शोभायात्रा अंबेडकर नगर स्थित अंबेडकर पार्क से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई निधौली रोड स्थित नगला केवल के पंचशील बुद्ध बिहार पर संपन्न हुई। जहां केके गौतम, सुरेश चंद्र, उमाशंकर, लाल सिंह मौर्या, आरबी वर्मा राजेंद्र सिंह दिवाकर वीरपाल आदि ने भगवान बुद्ध के संदेशों का वर्णन किया। भारतीय शाक्य महासभा द्वारा निकाली शोभायात्रा एके विद्यालय से आरंभ होकर अरुणानगर स्थित बुद्ध बिहार पर संपन्न हुई। जहां धम्म के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व सांसद महादीपक सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डा. श्याम सिंह शाक्य, पूर्व डीजीसी गजराज सिंह शाक्य, नेत्रपाल सिंह शाक्य, हाकिम सिंह शाक्य कांती मौर्या, योगेंद्र बाबू शाक्य, रक्षपाल सिंह शाक्य, सुनील दत्त शाक्य, कुंवरसेन शाक्य, महेश बाबू शाक्य, रामशंकर शाक्य, योगेश शाक्य समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने जगह जगह प्याऊ लगाकर शोभायात्राओं में शामिल लोगों के साथ राहगीरों को शीतल पेय वितरित किया।
मारहरा: तथागत गौतम बुद्ध सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला कायस्थान में महापर्व पर गोष्ठी हुई। जिसमें अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष ओपी गौतम, प्रवीण कुमार, झुन्नीलाल ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राधाचरन, भगवती प्रसाद, कबीरदास, करन सिंह, श्याम सिंह, कैलाश बाबू आनंद, राजेन्द्र सिंह राही, नरेन्द्र कुमार, ताराचन्द्र, महेन्द्र सिंह, लटूरी सिंह, भूप सिंह, नितीश कुमार, हरिप्रकाश भारती, आशीष आनंद आदि बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।