Move to Jagran APP

ब्रज में मथुरा से 15 को शुरू होगी भाजपा की यात्रा

ब्रज क्षेत्र में भाजपा की यात्रा 15 दिसंबर को मथुरा से शुरू होगी। अलग-अलग तारीखों में यात्रा अलीगढ़ हाथरस आगरा मैनपुरी फीरोजाबाद एटा कासगंज बदायूं आंवला बरेली पीलीभीत होते हुए शाहजहांपुर पहुंचेगी। प्रत्येक जिले में यात्रा के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी संगठन से जुड़े नेताओं को दी गई है। इसके जरिए नेतृत्व संगठन और टिकट के दावेदारों की ताकत भी परखेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 04:23 AM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 04:23 AM (IST)
ब्रज में मथुरा से 15 को शुरू होगी भाजपा की यात्रा
ब्रज में मथुरा से 15 को शुरू होगी भाजपा की यात्रा

जागरण संवाददाता, एटा : ब्रज क्षेत्र में भाजपा की यात्रा 15 दिसंबर को मथुरा से शुरू होगी। अलग-अलग तारीखों में यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत होते हुए शाहजहांपुर पहुंचेगी। प्रत्येक जिले में यात्रा के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी। यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी संगठन से जुड़े नेताओं को दी गई है। इसके जरिए नेतृत्व संगठन और टिकट के दावेदारों की ताकत भी परखेगा।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय पर हुई ब्रज क्षेत्र की बैठक में यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री विद्याराम सोनकर ने कहा कि यात्रा के जरिए संगठन को अपनी ताकत का अहसास कराना है, इसे सफल बनाने में पूरी शक्ति से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में यात्रा के दौरान मौजूद रहने वाले बड़े नेताओं के नाम शीघ्र ही जिला कमेटी को भेज दिए जाएंगे। 10 से 12 दिसंबर के बीच किसी भी दिन जिलाध्यक्ष, जिला यात्रा प्रमुख और प्रभारी की बैठक लखनऊ में होगी। पांच जनवरी को प्रदेश की सभी छह यात्राएं लखनऊ पहुंचेंगी। यहां समापन अवसर पर प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों और महानगर के अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला प्रभारी और जिला यात्रा प्रमुख शामिल रहे।

भाजपा की यात्रा से जिले में गरमाएगा चुनावी माहौल

जागरण संवाददाता, एटा : अन्य राज्यों में यात्रा के माध्यम से चुनावी वैतरणी पार कर चुकी भाजपा यहां भी इस प्रयोग को आजमाने जा रही है। जिले में यात्रा का आगमन पार्टी का पहला शक्ति प्रदर्शन होगा, जिससे वह चुनावी माहौल गरमाएगी। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश कर यात्रा चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। इसका रूट संगठन जल्द ही तय करेगा।

विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक भाजपा बूथ प्रबंधन मजबूत करने में जुटी थी। अब यात्रा की सफलता के लिए जिला से लेकर मंडल कमेटी तक के पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने के लिए लगा दिया गया है। इसके माध्यम से संगठन अन्य नेताओं का कद परखना चाहता है। जिला यात्रा प्रमुख गजेंद्र चौहान बबलू को बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो संयोजक बनाए गए हैं। यह यात्रा एक दिन जिले में रुकेगी और दूसरे दिन प्रस्थान करेगी। संभवत: 8 से 10 दिसंबर के बीच यात्रा को लेकर जिला स्तर की बड़ी बैठक भी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.