सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने बनाई मानव श्रंखला
नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने हाइवे पर मानव श्रंखला बनाइ
एटा, जागरण संवाददाता : नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपाइयों ने हाइवे पर मानव श्रंखला बनाई। युवाओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि सीएए कानून सम्मान का प्रतीक है। विपक्ष बौखलाया हुआ है इसलिए साजिश रचकर विरोध कर रहा है। जो राज्य इस कानून को लागू करने से मना कर रहे हैं वे संविधान की अनदेखी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध शरणार्थियों को सम्मान दिलाया है।
भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को दोपहर के वक्त शहीद पार्क में एकत्रित हुए। इनमें युवाओं की तादाद अधिक थी। कार्यकर्ताओं ने पहले शहीद पार्क में ही मानव श्रंखला बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि सीएए कानून को लेकर बेवजह भय बनाया जा रहा है, जबकि यह कानून किसी भी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है। विपक्ष सिर्फ मुस्लिमों का वोट लेने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहा है। मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में नागरिकता कानून का वायदा किया था, जिसे उसने पूरा किया है। पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी को भी परहेज नहीं होना चाहिए और न ही एनआरसी से किसी को कोई खतरा है। विपक्ष की साजिश कामयाब नहीं होगी।
पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने हिदुओं को सम्मान दिया है। एनआरसी और सीएए कानून सभी राज्यों को लागू करना होगा। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता जीटी रोड पर पहुंचे, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक तक भी मानव श्रंखला बनाई। कार्यकर्ता वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। युवाओं ने काफी देर तक प्रदर्शन किया। बाद में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के समक्ष पहुंचे और माल्यार्पण किया। इस दौरान श्रीराम मंडल अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, कैलाश मंडल अध्यक्ष नलिन राजन गुप्ता, पंकज चौहान, प्रदीप भामाशाह, दिनेश चंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, कौशलेंद्र राठौर, निर्मल धनगर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, विनीत प्रकाश गुप्ता, ध्रुव यश गुप्ता, कौशिक राजपूत, बिट्टू पचौरी, निशा चौहान, वेदप्रकाश यादव टिन्नी, रणजीत सिंह यादव, प्रेमपाल धनगर,धर्म तोमर, जितन शाक्य, सौरभ गुप्ता, युवराज सिंह,निखिल चौहान,सचिन उपाध्याय, पीयुष शाक्य, कुलदीप चौहान, गौरव शर्मा, अनुज राठौर, बंटी राजपूत, दीपक वर्मा, रिकू प्रधान, कीर्ति माथुर, आदि मौजूद रहे।