Move to Jagran APP

स्वतंत्रदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी

स्वतंत्रदेव सिंह के दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के क

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 06:06 AM (IST)
स्वतंत्रदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी
स्वतंत्रदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी

एटा, जागरण संवाददाता: स्वतंत्रदेव सिंह के दूसरी बार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई तथा मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

loksabha election banner

स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके सामने जब नामांकन के लिए कोई नहीं आया तो पहले से ही तय हो गया था कि उनकी ही नियुक्ति होगी। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मिठाइयां बांटीं जाने लगीं। निधौली रोड पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए तथा खुशी का इजहार करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान श्रीराम मंडल के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, कैलाश मंडल के अध्यक्ष नलिन राजन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह राठौर, पंकज चौहान, दिलीप पचौरी, नितिन गुप्ता, रामअवतार ढिल्लन, हरीश चौहान, बॉबी गुप्ता, निशा चौहान, महेश प्रधान, अनुज दीक्षित, गौरव दीक्षित, ध्रुव गुप्ता भामाशाह, मयंक उपाध्याय, वीरेंद्र गुप्ता, ग्रीश गुप्ता, वरुण गुप्ता, संदीप गुप्ता, डोरीलाल वर्मा, शुभम भारद्वाज, विकास गुप्ता, रामचंद्र वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। अवागढ़ में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई तथा कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह कुशल नेतृत्वकर्ता हैं उनके नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। जनपद के अवागढ़, अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर, मारहरा, मिरहची, निधौलीकलां आदि स्थानों पर भी खुशी जताई गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.