भगवान राम के जन्म पर जयकारों से गूंजा पंडाल
अलीगंज कस्बा में चल रही श्री रामकथा में शुक्रवार को जब भगवान राम के
एटा, जागरण संवाददाता : अलीगंज कस्बा में चल रही श्री रामकथा में शुक्रवार को जब भगवान राम के जन्म की कथा का वर्णन हुआ तो भगवान राम के जन्म लेते ही समूचा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि इस चराचर जगत की सत्ता को तीन भागों में विभक्त करते हुए पितामह ब्रह्मा को सृष्टि के सृजन, भगवान विष्णु को पालन तथा भगवान शिव को सृष्टि के संहार का दायित्व निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में पालनकर्ता भगवान विष्णु को धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होना पड़ता है। भगवान राम का जन्म लेकर भगवान विष्णु ने अत्याचारी रावण के अत्याचारों से धरा को मुक्त कराया। कथा में जब उन्होंने भगवान राम के जन्म की कथा का वर्णन किया तो भगवान राम के जन्म पर समूचा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने कौशल्या को बधाई मंगल गीत की प्रस्तुति की। इस मौके पर दीप चंद्र मिश्रा, सतीश चंद्र पांडेय, रामतीर्थ दीक्षित, नीरज बाबू, अशोक कुमार, आकाश पाल, शिवकुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।