विधानसभा चुनाव : विकास की नाव पर भाजपा सवार, विपक्षी दल कर रहे वार
पिछली सरकार के काम पर भाजपा ने अपनी मुहर लगा दी सपा स्वच्छ पानी उद्योग-धंधे जैसे मुद्दों की बात करने से बच रहीं पार्टियां
जासं, एटा विधानसभा चुनाव में भाजपा विकास के रथ पर सवार है। गिनाने के लिए भाजपा के पास कई उपलब्धियां हैं। मतदाताओं के बीच भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियां लेकर जा रहे हैं। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी सपा इन उपलब्धियों को सिरे से खारिज कर रही है।
विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक टिकटों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक स्तर पर मैदान सजा हुआ है। सिर्फ चेहरे सामने आना बाकी हैं कि कौन चुनाव लड़ेगा और कौन नहीं। मतदाताओं के बीच यह चर्चा चल रही है कि इस चुनाव के लिए किस पार्टी पास क्या हथियार है। मतदाताओं में विकास का खूब हल्ला है। भाजपा पहले से ही एटा जनपद में हुए विकास कार्यों को गिनाती रही है। कुछ काम ऐसे हैं जो धरातल पर दूर से दिखाई भी दे रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा का विकास को लेकर दावा प्रबल बन रहा है, लेकिन विपक्षी पार्टियां इन उपलब्धियों को नकार देती हैं। उनका कहना है कि पिछली सरकार के काम पर भाजपा ने अपनी मुहर लगा दी। अभी भी जनपद में स्वच्छ पानी, उद्योग जैसे कई मुददे हैं, मगर उनकी बात करने से सब बच रहे हैं। मेडिकल कालेज, बाईपास, फोरलेन जैसे भाजपा के पास बड़े विकास के मुद्दे
-बीते पांच साल में चार विकास कार्य ऐसे हैं जो दूर से दिखाई देते हैं। इनमें एटा में मेडिकल कालेज, बाईपास, जीटी रोड फोरलेन, एटा-कासगंज फोरलेन आदि शामिल हैं। वहीं क्षेत्रीय ²ष्टि से देखा जाए तो अलीगंज में स्टेडियम, जलेसर में रोडवेज डिपो, मारहरा में स्टेडियम, पालीटेक्निक को मंजूरी, आइटीआइ आदि कार्य प्रमुख हैं। जवाहर तापीय परियोजना का काम भी तेज गति से चल रहा है, हालांकि इस परियोजना का शिलान्यास 2017 से पहले सपा सरकार में हुआ था, मगर मंजूरी 25 साल पहले ही मिल चुकी थी। दूसरी तरफ अच्छी बात यह है कि पांच साल में कई परियोजनाओं के शिलान्यास भी हुए और लोकार्पण भी। मुद्दों पर हावी रहती स्थानीय राजनीति
-पिछले चुनावों का इतिहास गवाह है कि मुद्दों पर हमेशा स्थानीय राजनीति हावी रही है। अब चूंकि विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं इसलिए पक्ष-विपक्ष की राजनीति इन कार्यों की ओर मुड़ रही है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब चुनाव में कराए गए काम गिनाए जा रहे हैं, यह अलग बात है कि विपक्ष खारिज कर रहा है।
---------------
--बहस
भाजपा ने पांच साल के कार्यकाल में इतने विकास कार्य कराए हैं कि सभी को गिनाना मुमकिन नहीं। सरकार द्वारा किए गए काम भले ही दलगत राजनीति के चलते विपक्ष नकारता रहे, लेकिन जनता सब समझ चुकी है कि आज बाइपास पर फर्राटा किसकी वजह से भर रहे हैं, फोरलेन पर वाहन कैसे सरपट दौड़ रहे हैं। जनता भलीभांति जानती है कि भाजपा से ज्यादा विकास कोई नहीं करा पाया। 2017 से पहले विकास सिर्फ भाषणों का विषय था अब धरातल पर दिखाई दे रहा है।
- संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा भाजपा कोरी बयानबाजी कर रही है। एटा जनपद में जो काम दिखाई दे रहे हैं उन्हें मंजूरी तो सपा के शासनकाल में ही दे दी गई थी। भाजपा ने हमेशा छल फरेब का काम किया है और जनता इस बात को अच्छी तरह जानती है। विकास के नाम पर प्रदेश सरकार ने कहीं भी एक ईंट तक नहीं लगाई। कोरोना काल में लोगों की मदद नहीं की। लोग दवा के लिए तरसते रहे। चुनाव के दौरान जनता इसका बदला अवश्य लेगी, परिणाम चौंकाने वाले होंगे।
- परवेज जुबैरी, जिलाध्यक्ष सपा