बाल दिवस पर कार्यक्रमों की रही धूम, याद किए चाचा नेहरू
एटा जासं। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन समूचे जनपद में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। दिवस पर जहां स्कूलों में खेल और विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया। बाल दिवस पर सिविल जज सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ कुमार वर्मा व सिविल जज साधना कुमारी गुप्ता के साथ नवोदय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और बाल अधिकारों के बारे में समझाया। इस मौके पर मीडिएटर कन्हीलाल शर्मा योगेश कुमार सक्सेना प्रधानाचार्य आरके शर्मा उपप्रधानाचार्य श्रीचंद्र सिंह मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती को मनाया।
एटा, जासं। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन समूचे जनपद में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। दिवस पर जहां स्कूलों में खेल और विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया।
बाल दिवस पर सिविल जज सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ कुमार वर्मा व सिविल जज साधना कुमारी गुप्ता के साथ नवोदय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और बाल अधिकारों के बारे में समझाया। इस मौके पर मीडिएटर कन्हीलाल शर्मा, योगेश कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य आरके शर्मा, उपप्रधानाचार्य श्रीचंद्र सिंह मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यालय पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती को मनाया। जिलाध्यक्ष एकेश लोधी, योगेश राजपूत, नूर मोहम्मद, सुरेंद्र कश्यप, मौ. इरफान समेत काफी पदाधिकारी मौजूद थे। अगापे एसएमएस स्कूल में बाल दिवस पर बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की। जिसमें बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल व उपकरण लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। जेएलएन प्राचार्य अनिल सक्सेना, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बीपीएस पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। वहीं बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। निदेशक अशोक कुमार, कोर्डीनेटर गौरव चौहान, प्रधानाचार्य प्रतिभा सक्सेना आदि मौजूद रहे। एमजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रेमनगर स्थित सिटी कैंपस, विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाईस्कूल किदवई नगर, बीआर कन्या जूनियर हाईस्कूल, सन्मति किड्स होम कैलाश गंज, एसबीआर पब्लिक स्कूल श्यामनगर में बच्चों ने शिक्षकों के साथ बाल दिवस धूमधाम से मनाया। डा. लोकमनदास पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. अशोक पचौरी व स्वागत द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर बालिकाओं को मणिकर्णिका एवं बालकों को उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। धुमरी पब्लिक स्कूल धुमरी में सांस्कृतिक व खेलकूद का कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
मारहरा कस्बा के शारदा कान्वेंट स्कूल में लगे मेले का उद्घाटन डायरेक्टर डा. सुबोध सक्सेना एंव विमलादेवी पब्लिक स्कूल में एसओ जितेन्द्रसिंह भदौरिया ने फीता काटकर किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर दिवस को धूमधाम से मनाया। अलीगंज के पीडीएस सेकेंड्री स्कूल परिसर में बाल दिवस पर बच्चों की विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। प्राथमिक विद्यालय सैंथरी व सकीट नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, पीपलटोला, चांदपुर लोकसपुर, नगला हुलासी, दोदलपुर, कुल्ला हवीवपुर, करमचंदपुर में बाल दिवस मनाया गया। जलेसर में कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए बच्चों को कॉपियां व पेंसिल वितरित किए। इस दौरान अमित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष संजू रजा, अनिल सोलंकी, नौशाद अली, सत्यदेव शर्मा, गीतम सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश यादव सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।