अलीगढ़ के बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
भैया दूज पर पत्नी को लेकर आए थे ससुराल घर लौटते समय पिलुआ क्षेत्र में हुआ हादसा
जासं, एटा: पिलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने अलीगढ़ जनपद के बाइक सवार को रौंद दिया। वह भैया दूज पर पत्नी को लेकर ससुराल आए थे। सोमवार को वापस जाते हुए हादसे में घायल हो गए। इलाज के दौरान आगरा में उनकी मौत हो गई।
अलीगढ़ जनपद के इगलास थाना क्षेत्र के ग्राम सोरहरा निवासी 22 वर्षीय राजेश कुमार भैया दूज पर पत्नी लक्ष्मी देवी को लेकर ससुराल कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला भगीपुर आए हुए थे। रविवार दोपहर वह पत्नी को छोड़कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। उनकी बाइक पिलुआ थाना क्षेत्र में ग्राम पुठिया के समीप पहुंची कि तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। पुलिस पहुंच गई। घायल को मेडिकल कालेज भिजवाया गया। हालत खतरे में देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पिलुआ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत
जासं, एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र में दो दिन पूर्व बाइक की टक्कर से घायल मजदूर की मौत हो गई।
सोमवार को सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हमीर निवासी विजय कुमार ने कोतवाली देहात पुलिस को बताया कि उसके 50 वर्षीय पिता सुरेशचंद्र छह नवंबर को शाम पांच बजे मजदूरी कर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। वह जैसे ही नगला जौरी के निकट पहुंचे कि तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल पिता को वह मेडिकल कालेज से आगरा ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवीचरण सिंह ने बताया कि बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।