शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, लोग हुए परेशान
बारिश के बाद शीतलहर लोगों के लिए मुसीबत बनी। रविवार सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा। सुबह
एटा, जागरण संवाददाता: बारिश के बाद शीतलहर लोग से लोग ठिठुरते नजर आए। रविवार सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा। सुबह आठ बजे सूर्यदेव दर्शन देने के बाद फिर बादलों के आगोश में चले गए। धूप न निकलने से ठंड का असर बढ़ा। जबकि शीतलहर ने खासा परेशान किया। न्यूनतम तापमान बीते दिन से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर का मौसम राहत भरा रहा। बादल हटने के बाद अच्छी धूप निकली, जिसने लोगों को गरमाहट का अहसास कराया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह के समय हल्का कोहरा था, हालांकि ²श्यता लगभग ठीक थी जिसकी वजह से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन शीतलहर के चलते गलन का अहसास बना हुआ था। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। रविवार को अवकाश का दिन था, इसलिए लोगों को भी कोई जल्दबाजी नहीं थी। हालांकि, सुबह आठ बजे सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। इस बीच लगातार चल रही शीतलहर ठंड बढ़ाती रही। दोपहर के समय मौसम सुधरा। धूप की गरमाहट मिलने पर लोगों में ऊर्जा का संचार हुआ। दोपहर की धूम में लोग बाजारों में खरीदारी करने और नुमाइश में घूमने के लिए निकल पड़े। धूप निकली तो हालात भी सुधरे
-------
धूप निकलने से जहां लोगों को तो ठंड से राहत मिली ही, शहर के बिगड़े हालातों में भी कुछ सुधार आया। तीन दिन पहले हुई बरसात के चलते हर सड़क-गली में जलभराव और कीचड़ जमा हो गया था। बीते दिन धूप न निकलने से कीचड़ जस का तस बना रहा। रविवार को धूप निकलने से रुका हुआ पानी सूखा और कीचड़ भी कम हुआ।