आंधी-बारिश के बाद पारा फिर 41 डिग्री
जागरण संवाददाता, एटा: आंधी-बारिश के सिर्फ 15 घंटे बाद ही फिर पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ब
जागरण संवाददाता, एटा: आंधी-बारिश के सिर्फ 15 घंटे बाद ही फिर पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को मौसम बदलने पर गर्मी से लोगों को जो राहत मिली वह सुबह सूर्य निकलते ही खत्म हो गई। सुबह से ही चटक धूप ने फिर लोगों को पसीना बहाने के लिए मजबूर कर दिया।
बुधवार को शाम को आंधी और बारिश ने मौसम परिवर्तित किया तो न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा। कुछ परेशानी के अलावा बदले मौसम ने गर्मी से व्याकुल लोगों को राहत तो दी, लेकिन यह राहत कुछ घंटों बाद ही गुरुवार को सुबह सूर्यदेव के प्रकट होने तक ही ठहर सकी। दोपहर में पारा पिछले दिनों की ही तरह उछाल मारने लगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की स्थिति में जनजीवन पर फिर से असर बरकरार दिखाई दिया। जिन लोगों ने बुधवार रात को मौसम बदलने पर एसी-कूलर बंद कर दिए। वही अगले दिन उनसे राहत पाने के लिए प्रयासरत रहे। कुछ ही घंटों में बदल रहे मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता दिख रहा है। मौसमी बीमारियां इसी कारण तेजी से बढ़ती जा रही हैं।