52 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, आठ घर भेजे
जागरण संवाददाता एटा कोरोना जांच के बाद 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये लोग क्वा
जागरण संवाददाता, एटा: कोरोना जांच के बाद 52 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये लोग क्वारंटाइन सेंटर्स में भर्ती हैं। जिनमें से आठ लोगों की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है।
शहर में चल रहे दोनों क्वारंटाइन सेंटर्स में भर्ती लोगों में से 52 संदिग्ध रोगियों की जांच के लिए 28 मई को सैंपल लेकर अलीगढ़ भेजे गए थे। जहां से जांच के लिए इनकी रिपोर्ट सोमवार को भेजी गई है। सभी लोग स्वस्थ घोषित किए गए हैं। हालांकि, इनमें से अधिकांश लोगों की क्वारंटाइन अवधि पूरी न होने के कारण अभी क्वारंटाइन सेंटर में ही रोका गया है। समय पूरा होने पर आठ लोगों को सेंट मैरीज स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा यहां चार और जेएलएन कालेज में 13 नए संदिग्ध रोगियों को रविवार शाम से सोमवार तक भर्ती किया गया है। जिनकी जांच के लिए सैंपल अलीगढ़ भेजे गए हैं। विजय नगर कालोनी से छह लोग किए क्वारंटाइन
---------
शहर के मुहल्ला विजय नगर कालोनी से सोमवार को एक परिवार के छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ये लोग होली मुहल्ला में निकले पॉजिटिव केस के संपर्क में रहे हैं। सभी को जेएलएन कालेज के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है।