सऊदी अरब में फंसे युवक ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार
देवरिया के लार उपनगर का युवक 2015 में गया था सऊदी अरब।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:51 PM (IST)
देवरिया: कोरोना संक्रमण के दौर में लार उपनगर निवासी दुर्गेश वर्मा सऊदी अरब में फंस गए हैं। वापस आने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों से गुहार लगाई है। उनकी गुहार के बाद परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। डीएम व अन्य अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।
जनवरी 2015 में दुर्गेश सऊदी गए थे। वहां एक शेख के यहां काम करते हैं, शेख ने उनका पासपोर्ट व अन्य कागजात रख लिया है। इस वजह से उनकी वापसी नहीं हो पा रही है। पिता गोपाल व मां किरन तथा पत्नी नीति वर्मा ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें