विदेश में युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम
आस-पास की महिलाएं उसे सांत्वना देने में लगी रहीं। उसकी हालत देख लोग नियति को कोस रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 10:43 PM (IST)
देवरिया: बनकटा थाना क्षेत्र के खुरवसिया उत्तर निवासी श्याम प्रकाश शर्मा 25 पुत्र दहारी शर्मा एक माह पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गए। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सो गए, सुबह जब साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। इसके बाद इलाज के लिए एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। श्याम प्रकाश अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य थे। शादी दो साल पहले शोभा देवी से हुई थी। सूचना के बाद शोभा के होश उड़ गए। वह दहाड़ मारने लगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें