Move to Jagran APP

देवरिया में युवक की गला काट कर हत्या

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 01:56 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 01:56 AM (IST)
देवरिया में युवक की गला काट कर हत्या
देवरिया में युवक की गला काट कर हत्या

देवरिया: मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप पुत्र स्व. वृजमोहन की गांव के समीप स्थित दुर्गा मंदिर पोखरे के किनारे अज्ञात बदमाशों ने रविवार की रात करीब नौ बजे गला काट कर हत्या कर दी।

loksabha election banner

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक बराव चौराहे पर कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। वह दो भाइयों में वह छोटा था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष ने प्रभुदयाल सिंह ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है।

भूमि विवाद में चटकी लाठियां, तीन गंभीर

देवरिया: मदनपुर क्षेत्र के ग्राम रमईपुर में रविवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से जम कर लाठियां चली। जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा पक्ष घटना के बाद घर से फरार हो गया। घायलों का इलाज नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी है।

गांव निवासी घूरा पुत्र मंगल राजभर का पड़ोसी से जमीनी विवाद है। शनिवार की शाम दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। जिसे लेकर रविवार को मारपीट हो गई। जिसमे घूरा व उनका लड़का इनरमल व पौत्र प्रदुम्न गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पीडी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अधेड़ को पीट कर किया घायल

देवरिया : बनकटा थाना क्षेत्र के अकटही बाजार में नोनाड़ पाडे़ निवासी 50 वर्षीय अनिल गिरी को आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार मे कोचिग सेंटर पर कुछ दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। उसी घटना को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने इस मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिया के नीचे से बाइक बरामद

देवरिया: गड़ेर बनुवाडीह मार्ग पर रविवार की सुबह महादेव ताल के समीप एक अज्ञात यूपी 16 के 5228 नंबर की वाइक पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाइक बरामद कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि छानबीन चल रही है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.