महिला को मारपीट कर किया घायल
खामपार थाना के ग्राम भटवां तिवारी में सोमवार को गांव की एक 24 वर्षीय महिला के साथ बगल के गांव के कुछ युवकों ने दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के शोर करने पर युवकों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया
देवरिया : खामपार थाना के ग्राम भटवां तिवारी में सोमवार को गांव की एक 24 वर्षीय महिला के साथ बगल के गांव के कुछ युवकों ने दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के शोर करने पर युवकों ने उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में घायल महिला को उसके पति ने भाटपार रानी पीएचसी पर इलाज के लिए ले आया। गंभीर अवस्था में बेहोश महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे खामपार थाना अध्यक्ष श्यामधर ¨सह ने महिला से बयान लेने का प्रयास किया। परंतु वह बेहोशी की हालत में थी। उन्होंने उसके पति से घटना की तहरीर लिखवाई। पति ने बताया है कि दूसरे गांव के कुछ युवक जब वह अपने खेत में काम कर रही थी तो एकांत पाकर दुराचार करने का प्रयास किया। पत्नी के शोर करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह से मार पीट दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्यामाधर ¨सह ने बताया कि उसके पति ने घटना की तहरीर अज्ञात युवकों के विरुद्ध दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।