Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया के विकास कार्यों में कमी नहीं होने दी जाएगी। गन्ना किसानों को पिछली सरकारों ने कुएं में नहीं बल्कि पाताल में पहुंचा दिया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 11:49 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवरिया: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने काफिले के साथ जिला पंचायत परिसर स्थित विधायक डा. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर सोमवार को पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हुजूम ने विधायक व सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

prime article banner

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया के विकास कार्यों में कमी नहीं होने दी जाएगी। गन्ना किसानों को पिछली सरकारों ने कुएं में नहीं बल्कि पाताल में पहुंचा दिया था। देवरिया जिले की सीमा गौरीबाजार के निकट खरोह चौराहे पर जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने आगवानी कर स्वागत किया। यहां कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय शाही के नेतृत्व में जनपदीय सीमा खरोह व सदर विधायक के आवास पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बरहज विधायक सुरेश तिवारी, विजय कुमार दुबे, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय शाही,, अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दुबे, अजय उपाध्याय, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, सभासद नित्यानंद पाण्डेय, हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, रजनीश उपाध्याय,भूपेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, राजू मणि एमएलसी प्रतिनिधि, आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा

देवरिया:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा को लेकर जिले में पुख्ता इंतजाम रहा। खरोह चौराहे से लेकर बंगरा बाजार तक हर चौक-चौराहे पर लोगों को जहां स्वागत किया। चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। यहां सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, पंचमलाल, अंबिका राम, दिनेश सिंह यादव के साथ ही दस थानेदार, पीएसी व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रही।

उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देवरिया: नगर पालिका परिषद के सभासद नित्यानंद पांडेय ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की। मांगों में रामनाथ देवरिया में टूटी हुई सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.