प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए जुटें कार्यकर्ता
बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के हर जनपद में युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। जनपद में दिसंबर में युवा सम्मेलन कराया जाएगा।
देवरिया: उपनगर के बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित बहुउद्देशीय हाल में मंगलवार को शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक हुई। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को लेकर रणनीति बनाई गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सात दिसंबर को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। इस दौरान वे पूर्वांचल को खाद कारखाना समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोग जुट जायं। प्रधानमंत्री पूर्वांचल को विकास की सौगात देने आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए जागरूक किया।
राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से लोगों को जागरूक करें ।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर जाएंगे। प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. रतन पाल सिंह, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने भी कार्यक्रम की तैयारी के जुट जाने के लिए तैयार रहने को कहा। इस दौरान महंत सिंह, अनिल कुमार पांडेय, मोहन उपाध्याय, अजय मणि, शैलेंद्र सिंह, महेश मणि, रमेश सिंह, दिलीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
दिसंबर में होगा भाजपा युवा मोर्चा का सम्मेलन
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पीयूष चौबे ने कहा कि दिसंबर में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 20 हजार युवा जुटेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल होंगे। उनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल में कोई एक नेता अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह मंगलवार को भाजपा के औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के हर जनपद में युवा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। जनपद में दिसंबर में युवा सम्मेलन कराया जाएगा। इसकी तारीख जल्द ही तय हो जाएगी। जिसमें जनपद के 20 हजार युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से इसकी तैयारी में लग जाएं। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्र ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने योजनाएं लागू की हैं। अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण मल्ल व संचालन महामंत्री दिलीप सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा के मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, सुधांशु रंजन मिश्र, प्रशांत तिवारी, अभिमन्यु सिंह, शिवम गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, जयदीप मणि त्रिपाठी, रंजीत सिंह विशेन, अजीत भारती, प्रीतम गुप्ता, अमित, सत्यम आदि रहे।