नए जिलाध्यक्ष का कांग्रेसियों ने फूलमालाओं से किया स्वागत
कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका जगह-जगह फूलमाला व बैंडबाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हाईकमान ने जो दायित्व मुझे सौंपा है।
देवरिया : कांग्रेस कमेटी के नए जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का मंगलवार को देवरिया प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने उनका जगह-जगह फूलमाला व बैंडबाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हाईकमान ने जो दायित्व मुझे सौंपा है। उसका पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।
श्री सिंह काफिला उनके पैतृक निवास उसका भटनी से सुबह निकला। नकहनी, खुखुंदू, सोनघाट होते हुए कचहरी चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इसके बाद सुभाष चौक पहुंच कर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा तथा टाउन हाल परिसर में स्थित इंदिरा गांधी व पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यालय पर अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश तथा संचालन शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा ने किया। समारोह को पुरुषोत्तम नारायण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, रामजी गिरी, शहला लारी, अवधेश सिंह, महेंद्र मिश्र, मुकुंद भाष्कर मणि, सच्चिदानंद सिंह राना, संदेश यादव, वरुण राय, भरत मणि, रोशन मल्ल, राजकुमार जायसवाल, रमाशंकर यादव, अरविद शाही, महेंद्र अंबेडकर आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर कार्यालय के अनुसार भरथुआ चौराहे पर डा. धर्मेंद्र पांडेय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वागत करने वालों में भागीरथी प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, इस्लाम खान, बदरे आलम, जेपी यादव, दयाशंकर यादव, मोहन प्रसाद, मोहित पांडेय, अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र आदि शामिल रहे।