सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकली पदयात्रा
देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भागलपुर चौराहे से पदयात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा को मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने झंडी दिखाकर रवाना किया
देवरिया : देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भागलपुर चौराहे से पदयात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा को मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा तीन दिन तक चलेगी। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शाही ने कहा कि पूरे देश के किसान भाजपा सरकार के किसान व जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। सरकार के झूठे वादे और किसानों के खाद-बीज के दामों में आएदिन वृद्धि से किसान परेशान है। प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटना आम बात हो गई है। सरकार अंकुश लगाने में पूरी तरह से फ्लाप है। श्री रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी विकास कार्य ठप है। किसानों के साथ सरकार घोर अन्याय कर रही है। इसका करारा जवाब जनता लोकसभा चुनाव में वोट से देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता से कुछ लेना-देना नहीं है। किसान से लेकर नौजवान परेशान है। रोजगार के नाम पर देश के युवा इधर-उधर भटक रहे हैं। जिन युवाओं को रोजगार मिला था। उसे भी सरकार छीनने में लगी हुई है। सभा को श्याम बहादुर ¨सह, दशरथ मौर्या, व्यास यादव, बजरंग बहादुर सिह, राजेंद्र मौर्य, गुलाब यादव, मनोज यादव, राजेंद्र गोंड, अजय यादव, संजय यादव, रितेश यादव, मनोज यादव, मणि यादव, बृजभूषण यादव, रामाश्रय यादव, अली आजम, मंजूर अहमद ने संबोधित किया। इसके पूर्व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।