Move to Jagran APP

विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने से गांव में खुशी

भाटपाररानी क्षेत्र के केहुनिया गांव के नवयुवक मंगल दल को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड का प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 12:47 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 12:47 AM (IST)
विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने से गांव में खुशी
विवेकानंद यूथ अवार्ड मिलने से गांव में खुशी

देवरिया: राजधानी लखनऊ स्थित अवध शिल्पग्राम में रविवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले के एक पुरुष व एक महिला मंगल दल को राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड (मंगल दल श्रेणी) से पुरस्कृत किया है। इसकी सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

भाटपाररानी क्षेत्र के केहुनिया गांव के नवयुवक मंगल दल को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड का प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता कहते हैं कि पिता की दी गई सीख को जीवन का हिस्सा बनाया हूं। हमने स्वच्छता, नशामुक्ति, सर्व शिक्षा अभियान, पौधारोपण, सौर ऊर्जा आदि सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

पथरदेवा के पांडेयपुर गांव के महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा व काजल कुशवाहा को दूसरा स्थान मिला है। सुनीता वर्तमान में देवता देवी महिला महाविद्यालय अहिरौली से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। कहा कि 2017 से घर-घर लक्ष्मीबाई अभियान चलाकर बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल की। खेलकूद, बालिका शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता, पौधारोपण आदि के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। वहीं मंत्री काजल कुशवाहा ने इंटर तक की पढ़ाई की है। कहा कि मेरा यह मिशन आगे भी जारी रहेगा।

आज से होगा रतनलाल का प्रवचन

देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ के निकट जिगनी इनरहा गांव में सोमवार से तीन दिनों तक जयगुरुदेव के अनुआयी रतन लाल का प्रवचन होगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के विभिन्न जगहों से लोग कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कानपुर से आ रहे रतनलाल प्रवचन करेंगे। दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के विभिन्न जनपदों के भी लोग आए हैं। थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.