देवरिया में जाम से दिनभर रेंगते रहे वाहन
सबसे व्यस्तम मार्ग सिविल लाइन रोड माना जाता है। लेकिन प्रत्येक सोमवार को इस मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ जाती है।
देवरिया: शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क माने जाने वाले सिविल लाइन रोड कई मार्ग पर सोमवार को सुबह से ही जाम की समस्या बनी तो दोपहर बाद तक बनी रही। जाम के चलते शहर में एंबुलेंस समेत अन्य वाहन भी रेंगते रहे। जाम से निजात दिलाने के लिए शहर कोतवाल से लेकर यातायात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर यातायात पुलिस ने मनबढ़ 22 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग सिविल लाइन रोड माना जाता है। लेकिन प्रत्येक सोमवार को इस मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। इसके पीछे मात्र दो ही कारण होते हैं, एक तो सड़क के दोनों पटरियों पर ठेला-खोमचा वालों का कब्जा और दूसरा मनबढ़ वाहन चालकों के मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरना। सुबह नौ बजे से ही शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई, भटवलिया चौराहे से लेकर गोरखपुर ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन धीरे-धीरे निकले लगे। आधे-आधे घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सर्वाधिक परेशान एंबुलेंस में फंसे मरीज दिखे।
पुलिसकर्मियों की तैनाती, फिर भी नहीं मिल रही राहत
शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक इंस्पेक्टर, एक उप निरीक्षक, 40 पुलिसकर्मी, 40 होमगार्ड व 40 पीआरडी जवान की तैनाती की गई है। लेकिन जाम से निजात मिलते शहर में नहीं दिख रहा है।
स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
देवरिया: खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला निवासी दर्जनों लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी अमित किशोर को पत्रक सौंपे, जिसमें मुसैला चौराहे पर आए दिन हादसे होने की बात कही है और वहां डिवाइडर बनाने की मांग की है। इस दौरान कृष्ण बिहारी दुबे, संदीेश दुबे, जयप्रकाश कुशवाहा, डा.चतुरान ओझा, अवनीश मणि, मनीष गिरि आदि मौजूद रहे।