Move to Jagran APP

भटनी थाने में भिड़े दो दल के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया चालान

महुरांव गांव के रहने वाले दो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ईंट पाथने के लिए लीज पर ली भूमि के विवाद में थाना परिसर में ही भिड़ गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:19 PM (IST)
भटनी थाने में भिड़े दो दल के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया चालान
भटनी थाने में भिड़े दो दल के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया चालान

देवरिया: महुरांव गांव के रहने वाले दो राजनीतिक दल के कार्यकर्ता ईंट पाथने के लिए लीज पर ली भूमि के विवाद में थाना परिसर में ही भिड़ गए। थानाध्यक्ष के सामने हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों का शांति भंग में चालान किया। इसको लेकर चर्चा का माहौल है।

loksabha election banner

महुरांव गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता अनूप राय व सपा कार्यकर्ता प्रभुनाथ यादव ईंट भट्ठा मालिक हैं। उनके गांव के दो सगे भाइयों ने अपने-अपने हिस्से की भूमि दोनों लोगों को लीज पर दी है। भूमि का बंटवारा न होने के चलते विवाद चल रहा है। ईंट पाथने के लिए एक ईंट भट्ठा मालिक भूमि की सफाई कर रहे थे। इसी बीच दूसरे ईंट भट्ठा मालिक ने अपना हिस्सा बताकर विरोध शुरू कर दिया। मामला थाने में पहुंचा तो दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता अनूप राय व सपा कार्यकर्ता प्रभुनाथ यादव का शांतिभंग में चालान किया। थानाध्यक्ष गोपाल पांडेय ने बताया कि थाने में मारपीट नहीं हुई है, लेकिन दोनों लोग कहासुनी कर रहे थे। बाहर जाकर मारपीट कर सकते थे। यह देखते हुए दोनों लोगों का शांति भंग के तहत चालान करते हुए पाबंद किया गया है। दूध विक्रेता को पिकअप ने रौंदा, मौत

उपनगर के बस स्टेशन रोड में रविवार की सुबह पिकअप ने दूध विक्रेता को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूध विक्रेता की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करमाजीतपुर के रहने वाले मुनीब यादव दूध बेचने का काम करते थे। रविवार की सुबह भी वह साइकिल से दूध लेकर गए थे। रामपुर चौराहे से कस्बा में बस स्टेशन रोड में बढ़े थे, इस बीच सेंट्रल बैंक के समीप पिकअप ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.