सड़क पर धान रोपने को लेकर 11 आप कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
देवरिया के रुद्रपुर में सड़क पर धान रोप रहे आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 10:09 PM (IST)
देवरिया: रुद्रपुर क्षेत्र के झिरूआ चौराहा की जर्जर सड़क पर सोमवार को धान की रोपाई करना आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। झिरूआ चौराहा पर जलजमाव व जर्जर सड़क के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान की रोपाई की थी। इस दौरान अवधेश यादव,हरिनारायण, राजेन्द्र, प्रसाद, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें