सपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में सड़क पर रोपा धान
ऐसे सरकार को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकेगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 06:07 AM (IST)
देवरिया : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं होने के विरोध में शनिवार को सोहनाग बाजार स्थित मुख्य सड़क पर धान की रोपाई की। पूर्व विधायक प्रसाद ने कहा कि सरकार आम लोगों के चलते के लिए सड़क तक की मरम्मत नहीं करा पा रही है। ऐसे सरकार को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान आलोक प्रताप यादव, सुनील सिंह, भूषण सिंह, जितेंद्र भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें