वापस किए गए साढ़े तीन सौ होमगार्ड
दीपों का त्योहार दीपावली के आने में चंद दिनों का समय बाकी रह गया है। इस त्योहार पर लोग पटाखा जलाकर खुशी का इजहार करते हैं।
देवरिया: पुलिस कर्मियों से कदम से कदम मिलाकर ड्यूटी निभाने वाले होमगार्ड जवानों को पुलिस विभाग से उनके मूल विभाग में सोमवार को वापस कर दिया गया। जनपद में साढ़े तीन सौ होमगार्ड जवानों के एक साथ वापस होने के चलते पहले दिन पुलिस विभाग भी परेशान नजर आया। हालांकि अभी कुछ होमगार्ड यूपी 100 में अपनी ड्यूटी बजाएंगे, उन्हें हटाने के लिए अभी कोई आदेश नहीं आया है। सालों से पुलिस विभाग के लिए होमगार्ड अपनी ड्यूटी बजाते थे, उनकी हर महीने थाने से ड्यूटी लगती थी, साथ ही उनका मानदेय पुलिस विभाग से मिलता रहा है। अचानक पुलिस मुख्यालय ने होमगार्ड को मूल विभाग में भेजने का निर्देश दे दिया। इस निर्देश के क्रम में सोमवार को पुलिस विभाग में कार्य कर रहे साढ़े तीन सौ होमगार्ड वापस कर दिए गए। अचानक इनके हटने से सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई है। होमगार्ड कमांडेंट दिनेश का कहना है कि पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद साढ़े तीन सौ होमगार्ड हटा दिए गए हैं।