Move to Jagran APP

प्रदेश नेतृत्व तय करेगा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष का बागडोर किसके हाथ में होरी यह अब प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। दावेदारों द्वारा मंडल अध्यक्षों पर दो दिन से बनाया जा रहा दवाब भी किसी के काम न आया। 55 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 11:31 PM (IST)
प्रदेश नेतृत्व तय करेगा जिलाध्यक्ष
प्रदेश नेतृत्व तय करेगा जिलाध्यक्ष

देवरिया: भाजपा जिलाध्यक्ष का बागडोर किसके हाथ में होरी, यह अब प्रदेश नेतृत्व तय करेगा। दावेदारों द्वारा मंडल अध्यक्षों पर दो दिन से बनाया जा रहा दवाब भी किसी के काम न आया। 55 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। जिलाध्यक्ष पद पर 30 व प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के लिए 45 नेताओं ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। बैतालपुर के औराचौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर सुबह 10 बजे से नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कई दावेदार अपने साथ छह समर्थक व प्रस्तावक लेकर गए थे, जबकि कई ऐसे थे, जिनके साथ प्रस्तावक था न ही कोई समर्थक। कई मंडल अध्यक्षों पर जबरदस्त दवाब था। इसकी जानकारी भी प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गई थी। गुटबाजी को देखते हुए चुनाव अधिकारियों ने बिना प्रस्तावक व समर्थक के पर्चे लिए। बाद में प्रत्येक पर्चे पर तय प्रस्तावक व समर्थकों के हस्ताक्षर करवाए, ताकि कोई गुटबाजी हावी न हो। सुबह 11 बजे से दो बजे तक पर्चे लिए गए। जिला चुनाव अधिकारी अशोक धवन व सह चुनाव अधिकारी संजय गौंड ने चुनाव की कार्रवाई पूरी की। इन्होंने भरे जिलाध्यक्ष पद के लिए पर्चे :

loksabha election banner

वर्तमान जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, ओमप्रकाश मौर्य (पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव), कुंजबिहारी सिंह, निशिरंजन तिवारी, मारकंडेय प्रसाद तिवारी, अजय दुबे, संजय राव, अजय उपाध्याय, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, भूपेंद्र सिंह, सीपी सिंह, जितेंद्र पांडेय, अंगद मणि त्रिपाठी, छट्ठे लाल निगम, संजय सिंह, राधेश्याम शुक्ल, दुर्गेश पांडेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, कौशल मिश्र, संजय सिंह सैंथवार, राजेश सिंह सेंगर, ध्रुवदेव गिरी, मोहन लाल गुप्ता, पुरुषोत्तम नारायण, श्रवण सिंह, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, भानु प्रताप सिंह, विजेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.