Move to Jagran APP

गंदगी व टूटी सड़कें बनी लखना वार्ड की पहचान

वार्ड में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 12:26 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 12:26 AM (IST)
गंदगी व टूटी सड़कें बनी लखना वार्ड की पहचान
गंदगी व टूटी सड़कें बनी लखना वार्ड की पहचान

देवरिया: भाटपाररानी के वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह उपेक्षा का शिकार है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते समस्याओं का अंबार लगा है। वार्ड की सड़कें टूटी हुई हैं। बरसात होने पर सड़क पर पानी जमा हो जाता है। जिससे लोगों को चलना आसान नहीं होता। सब कुछ जानने के बाद भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं।

loksabha election banner

वार्ड में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। पीने के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। वार्ड में आशीष के घर से हीरालाल, आइसक्रीम फैक्ट्री से मुन्ना टेंट हाउस, बालेश्वर पांडेय से मोतीलाल व जगदीश यादव के घर से श्रीराम के घर तक सड़क टूटकर बिखर गई है। मोहल्ले में दिन में भी स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। क्या कहते हैं वार्डवासी

हैंडपंप दूषित जल दे रहे हैं। कई हैंडपंप तो उखाड़ दिए गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें लगाया नहीं जा सका है।

चंदन कुमार जगह-जगह कूड़ा जमा है। सफाई कर्मी एक दिन आकर अपना कोरम पूरा कर लेते हैं। कूड़े से उठ रहे दुर्गंध के कारण लोग परेशान हैं।

मिट्ठू कुमार वार्ड में सफाई नहीं होती। जिसके कारण लोग परेशान हैं। बरसात होने पर कूड़े से दुर्गंध उठता है।

सुनील सड़कें टूटी हुई हैं। उन्हें ठीक कराने की जहमत जिम्मेदार नहीं उठा रहे हैं। कई सड़कों का टेंडर भी हो चुका है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।

नंदलाल हैंडपंप खराब होने व सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

लल्लन कुमार, सभासद नगर पंचायत प्रशासन वार्ड की समस्याओं को लेकर गंभीर है। सड़कों व नालियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। धन मिलने पर निर्माण किया जाएगा।

प्रमोद कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.