पैना में प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ी तो गड्ढा खोद किया नीचे
हालांकि पुलिस इस आरोप को खारिज कर रही है। पैना में पश्चिम पट्टी में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है गुरुवार को बारिश को देखते हुए प्रतिमा धर्मशाला में रख दी गई। इस बीच किसी ने प्रशासन को सूचना दे दिया कि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा रखी गई है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा नहीं रखी जानी है।
देवरिया: थाना क्षेत्र के पैना में रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई निर्धारित मानक से ज्यादा होने पर गड्ढा खोद कर नीचे करा देने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रहा है। जिसको लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है।
हालांकि पुलिस इस आरोप को खारिज कर रही है। पैना में पश्चिम पट्टी में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है, गुरुवार को बारिश को देखते हुए प्रतिमा धर्मशाला में रख दी गई। इस बीच किसी ने प्रशासन को सूचना दे दिया कि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा रखी गई है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा नहीं रखी जानी है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंचे और बातचीत किए। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा न रखने की हिदायत दी। अब एक सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रतिमा की ऊंचाई ज्यादा थी, इसलिए प्रशासन के लोगों ने कहा कि प्रतिमा की ऊंचाई ज्यादा है, अगर पंडाल में प्रतिमा ज्यादा ऊंचाई की दिखी तो मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इसलिए आयोजक मंडल के लोगों ने पंडाल में गड्ढा खोद कर राक्षस व शेर को नीचे कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। प्रतिमा को नीचे कराने की बात किसी ने नहीं कही है। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि इस तरह की जानकारी हमें नहीं है। सीओ को भेज कर आयोजक मंडल के साथ बैठक कराई जाएगी।