भारतीय संस्कृति की महानता है समरसता : अंतर्यामी सिंह
श्रीदत्तात्रेय धाम के संस्थापक स्वामी परमानन्द गिरी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
देवरिया : रुद्रपुर क्षेत्र के बेलुआर घाट स्थित दत्तात्रेय धाम पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की महानता समरसता रही है। बसुधैव कुटुंबकम सदियों से हमारी परंपरा रही है। हमारे ऋषि मुनि व विद्वानों ने वैज्ञानिक महत्व के अनुरूप ही त्योहारों का निर्धारण किया। जो मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए भी सटीक बैठता है।
इस दौरान गरीबों को गर्म वस्त्र भी वितरित किया। कार्यक्रम को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन छठ्ठेलाल निगम, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, अभियेन्द्र गर्ग भागवताचार्य गुरु गोरक्षनाथ मन्दिर, छात्र नेता अरुण सिंह, विद्या सागर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। श्रीदत्तात्रेय धाम के संस्थापक स्वामी परमानन्द गिरी ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान महेश, सुरेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।
महानायकों की प्रतिमा की हुई सफाई
देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर नमन किया। इसके अलावा शहर में लगाए गए क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह की प्रतिमा की सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर शीश झुकाया। जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने सेनानियों से सीख लेकर विकसित समाज की संकल्पना के लिए कार्य कर रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रियांशु शुक्ला ने कहा कि हमें सेनानियों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उनकी त्याग व संघर्षाें की बदौलत ही हमें आजादी मिली। इस मौके पर सौम्य मिश्र, गौरव राय, ब्रजेश पांडेय, हैप्पी मिश्र, दिव्यांश शर्मा, अंकित गुप्ता, ऋतिक वर्मा आदि मौजूद रहे।