Move to Jagran APP

पौधारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष ने पिपरा चंद्रभान बांसपार व असनहर में किया पौधारोपण -भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीबों में फल का वितरण किया

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 10:01 PM (IST)
पौधारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
पौधारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मनाया। इस अवसर पर केक काटने के साथ ही पौधारोपण किया गया व गरीबों में फल व खाद्यान्न का वितरण कर दीर्घायु की कामना की गई।

loksabha election banner

हिदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक व लाल बहादुर शास्त्री गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने देवड़ार (पिपरा चंद्रभान) में तुलसी, आम, अमरूद, सहजन के पौधे लगाए। कहा कि हिदुत्व के धर्मवाहक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने गौरी बाजार ब्लाक के ग्राम असनहर में पौधारोपण के साथ ही जरूरतमंदों में मास्क व खाद्य सामग्री का वितरण किया व केक काटा। बैतालपुर ब्लाक के बांसपार में पौधारोपण किया। इस मौके पर हियुवा नेता मृत्युंजय कुमार गुड्डू पहलवान, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, धनवंत सिंह, गंगाशरण पांडेय, विजय पंडित, देवीशरण जायसवाल, उग्रसेन सिंह, बच्चा सिंह,राजू यादव, राजेश जायसवाल, सूरज पटेल, मृत्युंजय दुबे, ग्राम प्रधान बांसपार राजू मणि, डा.निर्भय शाही, उत्कर्ष प्रताप शाही मौजूद रहे।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने मलिन बस्ती में जाकर गरीबों के बीच फल वितरित किया। महाराणा प्रताप नगर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव तंजीम अहमद गुड्डू आदि ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। हियुवा जिलाध्यक्ष मुन्ना राय की अगुवाई में पदाधिकारियों ने रामगुलाम टोला में पौधारोपण के साथ ही केक काटकर व मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अमित मोदनवाल, बिट्टू मद्धेशिया, राजू वर्मा, बंटी तिवारी, अजय वर्मा, मोना गुप्ता, धनेश पासवान आदि मौजूद रहे। जन्मदिन पर किया पौधारोपण सलेमपुर संवाददाता के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर हियुवा नेता संपूर्णानंद गुप्ता की अगुवाई में मझौलीराज में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जगन्नाथ दास, हिमांशु मिश्र, विनोद ठठेरा, विनोद मिश्र, ऋषि रौनियार आदि मौजूद रहे। सलेमपुर के जमुआ नंबर दो में पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक ने पौधे वितरित किए।

--

16 लोगों ने किया रक्तदान

रामपुर कारखाना: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 16 लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में रक्तदान किया। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने रक्तदाताओं को जूस पिलाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शंभू प्रसाद, सरोज शर्मा, दिनेश सिंह के देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में सतीश वर्मा, जितेश पांडेय, अनिल सिंह, गुड्डू वर्मा, हिमांशु जायसवाल, प्रवीण यादव, राजन यादव, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, रोहित सिंह,विशाल चौरसिया, गंगा सागर यादव, नागेंद्र मद्धेशिया शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.