पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी सड़क पर उतरे। प्रदर्शन करने के साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंच धरना दिया। धरना के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह को सौंपा।
देवरिया: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी सड़क पर उतरे। प्रदर्शन करने के साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंच धरना दिया। धरना के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह को सौंपा।
प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, महाविद्यालय शिक्षक, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, विकास भवन कर्मचारी, सफाईकर्मी, कोषाधिकारी कार्यालय कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, रसोईया, अनुदेशक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, संविदा शिक्षक समेत विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षक-कर्मचारी की न्यायोचित मांग पूरा नहंी कर रही है। सरकार सांसद, विधायकों को वेतन व पेंशन दे रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भेदभाव हो रहा है। जिला संयोजक अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक कर्मचारी के जनसैलाब के आवाज की आंधी से सत्ता की नींव हिल जाएगी। सरकार को पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सा व्यवस्था की मांग मान लेनी चाहिए। जिला सहसंयोजक अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षक कर्मचारी को संघर्ष का अनुशासन जवाब दे रहा है। अनुशासन हमारी कमजोरी नहीं है, हम सत्ता के इमारत में सहयोग करते हैं तो नींव को भी खोखला कर उसे हटाने का भी मादा रखते हैं। महाविद्यालय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष डा.विनय कुमार रावत ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारी आगामी चुनाव में मुद्दों पर सरकार को सहयोग देने कार्य करेंगे। सुमंत यादव ने कहा कि यदि पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगे पूरी नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आनंद प्रकाश यादव, महेंद्र जायसवाल, दिनेश कुमार त्रिपाठी, रामनिवास यादव, ऋषिकेश जायसवाल, दीपक सिंह, रामदेव सिंह, श्रीराम तिवारी, बैजनाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार पांडेय, जयप्रकाश मणि मौजूद रहे।