Move to Jagran APP

गन्ना क्रय केंद्र अव्यवस्था का शिकार,किसान परेशान

देवरिया में बगैर किसी छांव के खुले में किसान क्रय केंद्रों पर रहने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 11:35 PM (IST)
गन्ना क्रय केंद्र अव्यवस्था का शिकार,किसान परेशान
गन्ना क्रय केंद्र अव्यवस्था का शिकार,किसान परेशान

देवरिया: क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली से किसान परेशान है। क्रय केंद्र पर किसानों के ठहरने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। कड़ाके कि ठंड में किसान खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। क्रय केंद्र पर न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही किसानों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं।

loksabha election banner

क्रय केंद्र पर एक ही लोडर है जो अक्सर खराब रहता है जिससे तौल में काफी दिक्कत हो रही है। किसानों के गन्ने की सुरक्षा का भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। किसान जयकिशोर यादव, इन्द्रदेव कुशवाहा, लालबाबू तिवारी आदि ने बताया कि यहां पेयजल सहित अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। सोहनपुर में गन्ना तौल केंद्र पर जाम की समस्याओं से किसान परेशान हैं। सीडीआइ राणा प्रताप सिंह ने बताया एक-दो दिन में जाम की समस्या समाप्त कर ली जाएगी।

--------

समय से नहीं हो रही है तौल

बघौचघाट:एक पर्ची पर 23 क्विटल से अधिक गन्ने की तौल नही होने से किसान परेशान हैं। गन्ना अधिक होने पर कहां ले जाएं समझ नहीं पा रहे हैं। पर्ची का समय समाप्त होने पर भटनी यूनियन जाने को मजबूर हो रहे हैं। गन्ना किसान अरविद तिवारी ने बताया कि पिछले साल का भुगतान अभी नहीं हो सका। इस बार समय से तौल नहीं हो पाने से पर्ची का समय समाप्त हो जा रहा है पुन: तिथि बढ़वाने के लिए भटनी यूनियन जाना पड़ रहा यह बड़ी समस्या है। किसान जेपी बाबा ने बताया कि 23 क्विटल से अधिक गन्ना एक पर्ची पर नहीं तौल हो पा रहा है। गुड्डु मिश्रा ने बताया कि समय से तौल नहीं होने से ठंड में काफी परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.