Move to Jagran APP

कूड़े के ढेर से पटा अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ

देवरिया में 2018 में कतरारी रोड पर स्थापित किया गया था महिला बूथ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 08:15 AM (IST)
कूड़े के ढेर से पटा अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ
कूड़े के ढेर से पटा अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ

देवरिया: सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। लगभग दो साल पहले शहर से सटे कतरारी रोड पर अत्याधुनिक महिला बूथ का उद्घाटन किया गया। अब यह बूथ चारो तरफ कूड़े से पटा है। यहां न तो किसी पुलिसकर्मी की तैनाती हुई और न ही, कोई सिस्टम लगाया गया।

loksabha election banner

जनवरी 2018 में सीसी रोड पर महिला महाविद्यालय के सामने निर्भया महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इस बूथ का रिस्पांस बेहतर मिलने पर तत्कालीन एसपी व जिलाधिकारी के प्रयास से 22 मार्च 2018 को कतरारी मोड़ पर भी अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इसके बाद इस बूथ पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। अब यहां ताला बंद है। बूथ कूड़े के ढेर व झाड़-झंखाड़ से पटा है। छात्राओं की सुरक्षा था उद्देश्य

देवरिया-कतरारी व देवरिया-खोराराम मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक विद्यालय हैं, इनमें छात्राओं की संख्या भी ज्यादा है। आए दिन छात्राएं मनचलों की करतूतों का शिकार होती थीं। छात्राओं की सुरक्षा के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस बूथ स्थापित कराया था। यहां कम्प्यूटर सिस्टम, सीसी कैमरा, आन-लाइन एफआइआर की सुविधा देने की तैयारी थी। अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ का निरीक्षण जल्द कर वहां पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

डा.श्रीपति मिश्र, एसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.