सपाइयों ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी
देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली।
देवरिया: शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाजवादी आह्वान पत्र लोगों में बांटे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।
सपा नेता विजय रावत ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। सछास के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, अंकित, मुराद अहमद, जितेश यादव, राजू, नीरज, इमरान, अखिलेश, चंदन चौहान, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में साइकिल यात्रा निकालकर पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव, रामकेवल यादव, मुरारी कन्नौजिया, अमर सिंह सैंथवार, सतीश सिंह मौजूद रहे।
गौरीबाजार में सपाइयों ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग जनजागरण साइकिल यात्रा निकाली। पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, मुकुल सिंह, विजय यादव, रामानंद यादव, उछ्वव नरायण सिंह, संगम यादव, ऋषिकेश यादव, रामलखन यादव मौजूद रहे।
------------