Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून का राज नहीं: रामसुंदर दास

विकास क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल में आयोजित समाजवादी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Jan 2022 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jan 2022 10:36 PM (IST)
प्रदेश में कानून का राज नहीं: रामसुंदर दास
प्रदेश में कानून का राज नहीं: रामसुंदर दास

देवरिया: विकास क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल में आयोजित समाजवादी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास निषाद ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। किसान परेशान हैं। नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। नकली खाद बेची जा रही है। यह सब सरकार के विफल होने का प्रमाण है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता किसान विरोधी सरकार को सबक सीखने का काम करेगी। इस बार सपा पूर्व बहुमत वाली सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

रामसुंदर दास ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकास यात्रा जहां-जहां जा रही है, जन समुदाय सड़कों पर उमड़ आ रहा है। जनता भाजपा के कारनामों से उब चुकी है। सपा के जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल ने कहा कि सड़कों की हालत जर्जर है। भाजपा सरकार महंगे दामों पर गांव के लोगों को बिजली दे रही है जबकि सपा सरकार बनते ही किसानों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और 10 लाख नौजवानों को पहले ही साल में रोजगार मिलेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य परवेज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। थाना में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कमलेश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहा है। क्रय केंद्र पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, अशोक यादव, प्रमोद कुमार यादव, अब्दुल जब्बार सिद्दीकी, रामानंद यादव, अब्बास अंसारी, रामायण शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश यादव, सिराजुद्दीन खान, तबारक सिद्दीकी, उदय भान यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.