जिला कारागार में बंदी तैयार करेंगे झालर व एलईडी लाइट
बंदियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जेल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। एक संस्था द्वारा शनिवार को जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया और बंदियों को आत्म निर्भर कैसे हों इसकी जानकारी दी गई। साथ ही जिला कारागार में झालर व एलईडी लाइट तैयार करने की भी बात कही गई। इस दौरान बंदियों का अलग-अलग समूह भी बनाया गया।
देवरिया : बंदियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जेल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। एक संस्था द्वारा शनिवार को जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया और बंदियों को आत्म निर्भर कैसे हों, इसकी जानकारी दी गई। साथ ही जिला कारागार में झालर व एलईडी लाइट तैयार करने की भी बात कही गई। इस दौरान बंदियों का अलग-अलग समूह भी बनाया गया। इसमें बढ़-चढ़ कर बंदियों ने हिस्सा लिया।
प्रताप नारायण जायसवाल उद्यमी मिश्र पटेल इंडस्ट्रीयल के द्वारा जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिससे बंदियों के भविष्य में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न न हो, अपने अंदर छुपे कौशल को बाहर निकाल कर स्वरोजगार में बदलकर आत्म निर्भर जीवन जी सके। बंदियों को कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा और वह उसे तैयार कर देंगे। इस दौरान जेल अधीक्षक डीके पांडेय, अनिल कुमार त्रिपाठी, सिधू पांडेय, किरन राय, पूनम देवी, पुष्पा देवी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।