Move to Jagran APP

धरना की सफलता के लिए सपाइयों ने बनाई रणनीति

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीड़न और हिसा हो रही है। पेट्रोल डीजल गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इसके विरोध में आठ मार्च को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन होगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 01:21 AM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 01:21 AM (IST)
धरना की सफलता के लिए सपाइयों ने बनाई रणनीति

देवरिया: बरहज में बुधवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहे हिसा के विरोध में आठ मार्च को जनपद मुख्यालय पर होने वाले धरने को लेकर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीड़न और हिसा हो रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इसके विरोध में आठ मार्च को जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन होगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आमजन का धौर्य जबाब दे रहा है। लोग महंगाई से परेशान हैं। आम गरीब की बात नहीं सुनी जा रही है। धरने में बरहज क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश सिंह, संतोष यादव, गजानंद विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, जावेद अख्तर, इमामुद्दीन खान, अनिरुद्ध यादव, महंत यादव, गोपीचंद यादव, महेंद्र सिंह पटेल, वीरेंद्र सोनकर, विनोद सोनकर, गौतम सोनकर, इसराइल अंसारी मौजूद रहे।

आठ मार्च को एतिहासिक होगा सपा का प्रदर्शन

देवरिया: बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता के विरोध में आठ मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित समाजवादी की धरना प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को सपा की बैठक नगर के हरैया मोड़ के समीप हुई। जिसमें बूथ स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने पर बल दिया गया।

जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल है। पूरे देश की जनता महंगाई, अपराध एवं बेरोजगारी से कराह रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल सहित किसानों, मजदूरों, गरीबों के उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने में नाकाम है। इसको लेकर 8 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमे सभी बूथों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि महंगाई, भष्ट्राचार, अपराध, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध हर जगह करे और धरना प्रदर्शन को सफल बनावे। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।

बैठक को मुख्यरूप से हृदय नारायण जायसवाल, हरेराम चौधरी, प्रेमचंद यादव, गोपाल, श्रीकांत, समीम, राम अधार यादव, प्रदीप यादव, सूरज यादव, सोनू पांडेय, आनद कुशवाहा, बिनय यादव, कुपाशकर यादव ,आकाश यादव, अरुण यादव, धनंजय यादव आदि उपस्थित रहे। भागलपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड के तेलियाकला में आयोजित सपा की बैठक में जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.