सपा का प्रदेश में कोई विकल्प नहीं: रमाशंकर
देवरिया में समाजवादी पार्टी ने चौपाल लगाई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:18 AM (IST)
देवरिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने देवरिया उपचुनाव में ग्राम मठिया करन फुलवरिया, लच्छि फुलवरिया आदि गांव में चौपाल लगाकर लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताया।
कहा कि प्रदेश में सपा का कोई विकल्प नहीं है। भाजपा से नाराज छात्र किसान, व्यापारी, कर्मचारी, भाजपा को जवाब देंगे। अध्यक्षता सभापति राजभर व संचालन गेंनालाल यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया। अशोक राजभर, अनूप राजभर, माइकल खरवार, अविनाश सिंह, शंकर राजभर, मनौवर, जयराम यादव ने अपनी बात रखी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें